फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: MP प्रभारी जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा- अगले 5-6 दिन में जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

Sun, 03 Mar 2024 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर

सार

लोकसभा चुनावों के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी करने वाली है। पांच-छह दिन में नाम सामने आ जाएंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग के दौरान नाम सामने आ जाएंगे। 
विज्ञापन
ग्वालियर पहुंचे मप्र कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह ने प्रत्याशियों की सूची आने का समय बताया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस की सूची का इंतजार है। इसको लेकर रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि उम्मीदवार चयन करने की जो हमारी प्रक्रिया है। वह लगभग दो महीने से चल रही है। हम गांव-गांव जाकर ब्लॉकों और कार्यकर्ताओं से नाम ले रहे हैं, लंबी प्रक्रिया चलकर नाम तय होते हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा है कि भाजपा में सिर्फ पीएम मोदी और गृहमंत्री टिकट बांटते हैं, जो टिकट नहीं मांग रहा है उसको तब पता पड़ता है तब उसका टिकट घोषित हो जाता है। हमारी अगले 5-6 दिन के अंदर सेंट्रल इलेक्शन कमिटी की बैठक हो जाएगी और सूची जारी हो जाएगी। वहीं कांग्रेस की बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने पर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि अभी मैं नाम नहीं रख सकता हूं, लेकिन उसमें हमारे सीनियर लीडर, महिला और युवा सब रहेंगे, उन्हें टिकट दिया जाएगा। इसके साथ ही छिंदवाड़ा से भाजपा द्वारा टिकट होल्ड करने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अगर होल्ड पर टिकट रखा है तो वही जाने। छिंदवाड़ा सीट हम 40 साल से जीत रहे हैं और आगे भी जीतते रहेंगे और माननीय कमलनाथ जी की यह सीट रही है और उनका परिवार ही वहां से लड़ेगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें