फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: देर रात ग्वालियर के मैरिज गार्डन में भड़की आग, शामियाना समेत सामान जला, सात दमकलों ने पाया काबू

Sat, 22 Mar 2025 09:08 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

झांसी रोड़ इलाके में स्थित एक गार्डन में शुक्रवार रात करीब एक बजे आग लग गई। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सात दमकलों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मैरिज गार्डन में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शुक्रवार देर रात बंधन मैरिज गार्डन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। सूचना पर तत्काल दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने प्रयास शुरू किए। वहीं, जानकारी लगने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा और उसकी मां पर फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति मामले में एफआईआर 
विज्ञापन


रात एक बजे लगी आग
जानकारी के अनुसार, झांसी रोड़ इलाके में स्थित बंधन गार्डन में शुक्रवार को कोई कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान रात करीब एक बजे  गार्डन में आग लग गई। आग में कंप्यूटर, साउंड सिस्टम और शामियाना समेत इंटीरियर का सामान जलकर राख  हो गया। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सात दमकलों ने आग पर काबू पाय। लेकिन, तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारी के कारण मैरिज गार्डन में आग लगी है।

ये  भी पढ़ें: प्रदेश में आज बारिश नहीं होगी, रीवा और सीधी समेत कई जिलों में आंधी के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम

ये वीडियो भी देखिए..

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें