फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: बेखौफ लुटेरों ने बारात में की लूट, दूल्हे के रिश्तेदार से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भागे

Thu, 05 Dec 2024 01:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में एक बारात के बीच से गुजरते बाइक सवार दो बदमाशों ने दूल्हे के रिश्तेदार के कंधे से बैग झपट लिया और भाग निकला। इस बैग में 1.5 लाख रुपय थे। घटना के बाद बारात में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने बारात के जुलूस में ही लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बाइक सवार लुटेरे दूल्हे के रिश्तेदार के हाथ से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। यह पूरी घटना शादी में वीडियोग्राफी कर रहे एक शख्स के कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिवपुरी जिले के बैराड़ से सुदेश सिंह सिकरवार की बारात ग्वालियर के वृंदावन गार्डन (पुरानी छावनी) पहुंची थी। मंगलवार रात करीब 9:45 बजे दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकला। बाराती नाचते हुए पेट्रोल पंप से गार्डन की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान दूल्हे की बहन के ससुर रायसिंह भदौरिया डेढ़ लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेजों से भरा बैग कंधे पर टांगे हुए थे।

बारात के बीच से गुजरते हुए बाइक पर सवार दो बदमाशों में से पीछे बैठे व्यक्ति ने रायसिंह के कंधे से बैग झपट लिया और भाग निकला। घटना के बाद बारात में हड़कंप मच गया। दूल्हे के पिता निरंजन सिंह सिकरवार ने बताया कि यह घटना शादी का वीडियो बना रहे एक मेहमान के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हालांकि, वीडियो धुंधला है। फुटेज में बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भागते हुए दिख रहे हैं। बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि पीछे बैठे लुटेरे ने टोपी लगाई हुई थी। पुलिस को वीडियो सौंप दिया गया है, लुटेरों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें