फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: CM शिवराज ने ग्वालियर में किया पौधरोपण, कहा- मेरा सौभाग्य है मैं अध्यक्ष जी के साथ पौधा लगा रहा हूं

Mon, 11 Jul 2022 03:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने VIP रेस्ट हाउस में पौधरोपण किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि मेरा सौभाग्य है मैं अध्यक्ष जी के साथ ग्वालियर में पौधे लगा रहा हूं। मैं नित्य प्रतिदिन पौधे लगाता हूं, उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षरोपण किए जाने की अपील की।
विज्ञापन
VIP गेस्ट हाउस में पौधरोपण करते सीएम शिवराज और वीडी शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार को ग्वालियर में रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीआईपी रेस्ट हाउस में पौधरोपण किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि मेरा सौभाग्य है मैं अध्यक्ष जी के साथ ग्वालियर में पौधे लगा रहा हूं। मैं नित्य प्रतिदिन पौधे लगाता हूं, उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षरोपण किए जाने की अपील की।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नगर के विकास के लिए भाजपा का चुना जाना बेहद आवश्यक है उन्होंने जनता से अपील की भाजपा को जनता चुने। रविवार रात को सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मुरैना पहुंचे थे, इस दौरान शाम के वक्त सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रोड शो किया।  सीएम शिवराज सिंह देर रात ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। उसके बाद सुबह सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कटनी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें