फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, लोगों ने चाचा, भतीजे और पत्नी को घेरकर पीटा

Sun, 07 Jul 2024 03:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि जमीन पर मालिकाना हक के विवाद में फायरिंग हुई है। चार आरोपियों ने एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में हाइवे के पास जमीन पर मालिकाना हक के विवाद पर गोलियां चल गईं। चार लोगों ने चाचा, भतीजे और पत्नी को घेरकर मारा पीटा। इस दौरान हमला करने वालों ने तमंचे और बंदूक से गोलियां चलाकर दहशत फैलाई। मारपीट के दौरान घायल हुए चाचा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर देहात मोहना थाना क्षेत्र के खांदी गांव में रहने वाले हरिसिंह बघेल की हाइवे पर होटल के पास जमीन खरीदी है। इसे निगम तोमर अपनी बताता है। हरि सिंह बघेल अपने चाचा लक्ष्मण सिंह बघेल के साथ जमीन पर गए थे। जमीन पर उनकी मौजूदगी की बात सुनकर निगम तोमर, सौरभ तोमर, विवेक तोमर और रविन्द्र तोमर भी मौके पर पहुंच गए और अपनी जमीन बताकर वहां नहीं आने की बात कही। हरिसिंह बघेल और उसके चाचा लक्ष्मण ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वहां लोग नहीं माने और उनके साथ मारपीट कर दी। भतीजे हरिसिंह की पत्नी उन लोगों को बचाने के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोग बीच बचाव के लिए आए तो निगम और उसके साथियों ने तमंचे और बंदूक से फायर किए। 

मारपीट में लक्ष्मण सिंह बघेल घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चारों आरोपी फरार हो गए। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए जयारोग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले में शामिल आरोपी रविंद्र तोमर और निगम तोमर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सौरभ तोमर और विवेक तोमर फरार है।  पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि जमीन पर मालिकाना हक के विवाद में फायरिंग हुई है। चार आरोपियों ने चाचा, भतीजे और महिला के साथ घेरकर मारपीट की है।  मारपीट के दौरान घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें