पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंचे पीड़ित BSF इंस्पेक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
34 ट्रांजेक्शन में 71 लाख रुपये भेजे
बीएसएफ के अधिकारी यहां अकेले रहते हैं। इसलिए डर गए और फोन करने वालों की बात मानते चले गए। इस दौरान तकरीबन 34 ट्रांजेक्शन में 71 लाख रुपये वहां वीडियो कॉल करने वाले ठगों को थमा चुके थे। इंस्पेक्टर रकम जुटाने के लिए दिल्ली स्थित फ्लैट, जमीन बेच दी। साथ ही साथ बैंक सेविंग गंवा दी। वो इतना सहम चुके थे कि लगातार एक महीने से ठगों के संपर्क में आने के बाद उनके कहे मुताबिक पैसे देते चले गए।
जब उन्होंने डिजिटल अरेस्ट का जिक्र किया भी तो शातिरों कहा कि ये सारे जागरूकता अभियान वही लोग चला रहे हैं। मामले की जानकारी अधिकारी के बेटे को लगी तब धीरे-धीरे ठगी का अहसास हुआ। बेटे की समझाइश के बाद वो बेटे के साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने बीएसएफ इंस्पेक्टर की बात को सुनने के बाद तत्काल साइबर क्राइम अधिकारी को बुलाकर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिए हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।