फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: कलेक्टर और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच तीखी बहस, नेता ने कहा- कलेक्टर हो कलेक्टर की तरह रहो

Fri, 17 Nov 2023 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक और ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के बीच तीखी झड़प हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह में बहस हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की मतदान के अंतिम दौर में ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक और ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के बीच तीखी झड़प हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मतदान में देरी होने के कारण कलेक्टर और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच काफी बहस हुई।
विज्ञापन


दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक और ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के बीच जमकर बहस होती नजर आ रही है। यह वीडियो दक्षिण विधानसभा के अवार्डपुरा स्थित शासकीय हाईस्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र का बताया जा रहा है। जहां वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता घंटे से इंतजार करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

वायरल वीडियो के अनुसार क्षेत्र में हो रही धीमी गति से मतदान की शिकायत लेकर जब कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के पास पहुंचे तो दोनों के बीच खासी बहस होने लगी। प्रवीण पाठक का कहना था कि दोपहर 2:00 बजे से लोग लाइन में लगकर मतदान होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन समय बीतने के बाद भी अब तक मतदान क्यों नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कॉलेज कलेक्टर पर भाजपा के समर्थन में कार्य करने का आरोप लगाते हुए भी कांग्रेस प्रत्याशी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह का कहना है कि प्रशासन अपना कार्य ठीक से कर रहा है। इस दौरान लाइन में लगे लोगों का कहना था कि वह दोपहर 2:00 बजे से लाइन में लगकर अपने मतदान के लिए इंतजार कर रहे हैं लेकिन शाम को समय अवधि खत्म होने के बावजूद मतदान नहीं हो पाया है। इस दौरान वीडियो में भी प्रशासन पर जबरदस्ती मतदान में देरी कराने का आरोप भी लगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें