फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: ग्वालियर में दो मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह और भारत सिंह को टिकट, समर्थकों ने मनाया जश्न

Tue, 10 Oct 2023 07:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

MP Election 2023: ग्वालियर में भाजपा ने दो मंत्रियों को प्रत्याशी बनाया है। चौथी लिस्ट में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और भारत सिंह का नाम आने के बाद भाजपा समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन
समर्थकों के बीच भारत सिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को विधानसभा चुनावों के लिए अपनी चौथी सूची जारी की। इस सूची में ग्वालियर जिले के दो कैबिनेट मंत्रियों को टिकट मिल गया है। टिकट मिलने की सूचना मिलते ही मंत्रियों के बंगले पर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा और वहां जश्न का माहौल हो गया। 
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री प् सिंह तोमर को पार्टी ने एक बार फिर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी बनाया है। तोमर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे और उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया को हराया था। वे कमलनाथ सरकार में भी मंत्री थे, लेकिन बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। जिसके बाद वे उप चुनाव में जीते और मंत्री भी बने। उन्हें टिकट मिलते हो उनके रेसकोर्स रोड स्थित मकान पर समर्थकों की भीड़ जुट गई।

उधर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर समर्थक प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण और उद्यनिकी मंत्री भारत सिंह पर भाजपा ने लगातार चौथी बार दांव लगाया है।जैसे ही उनके टिकट की घोषणा हुई वैसे ही उनके समर्थक उनके गांधी रोड स्थित बंगले पर इकट्ठे हो गए। उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें