फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: युवक बोला- तीन कत्ल करने जा रहा हूं, पिस्टल मंगाई है, कहा- मां को खरोंच भी आई तो आग लगा दूंगा

Tue, 05 Nov 2024 04:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior Crime News: युवक ने सोशल मीडिया पर 50 सेकंड का वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह कह रहा है, 'मैं अब पिस्टल और रिवॉल्वर मंगा रहा हूं। उसने यह भी बताया कि वह किसे किसे मारेगा।
विज्ञापन
युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी धमकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक शहर के सीएमएचओ, सिविल अस्पताल हजीरा में पदस्थ एक महिला डॉक्टर और एक पुरुष डॉक्टर को खुलेआम जान से मारने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


दरअसल, युवक ने सोशल मीडिया पर 50 सेकंड का वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह कह रहा है, 'मैं अब पिस्टल और रिवॉल्वर मंगा रहा हूं। इनसे मैं तीन कत्ल करने जा रहा हूं। पहला कत्ल एचओडी डॉ. प्रशांत नायक का, दूसरा कत्ल डॉ. बिंदु सिंघल का और तीसरा कत्ल सीएमएचओ का'। युवक वीडियो में यह भी कह रहा है कि अब तुम दुनिया में कहीं भी छुप जाओ, बचोगे नहीं।

बताया गया है कि धमकी देने वाले युवकी की मां सियादुलारी को 30-31 अक्टूबर की रात हजीरा सिविल डिस्पेंसरी में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान भी युवक ने अस्पताल में काफी हंगामा किया था। युवक का आरोप है कि उसकी मां को जहर दिया गया था, जिससे उनके शरीर में कालापन आ गया है। डॉक्टरों का कहना है कि ठीक होने के बाद उसकी मां को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
विज्ञापन


युवक का वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टरों में भय का माहौल है। उन्होंने इस मामले की शिकायत किला गेट थाने में की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है और उसकी जांच कराई जा रही है। डॉक्टरों से एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है। आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि उसने ऐसा क्यों किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें