यूपी का रहने वाला है देवराज का परिवार
जानकारी के अनुसार, चार साल के देवराज वंशकार के पिता राजकुमार वंशकार का परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दो महीने पहले वह अपने परिवार के साथ ललितपुर जिले के महूलेन गांव से ग्वालियर मजदूरी करने आया था। यहां आने के बाद से वह सिरोल कॉस्मो आनंदा टाउनशिप में मजदूरी कर रहे था और ग्वालियर में डीईओ ऑफिस के पास एक निर्माणाधीन छात्रावास में परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा उसके चार बच्चे हैं, देवराज उनका दूसरे नंबर का बच्चा था।
ये भी पढ़ें:
13 जिलों की 100 से ज्यादा शत्रु संपत्तियां सरकार लेगी कब्जे में, करेगी कमर्शियल उपयोग
मंगलवार को लापता हो गया था देवराज
राजकुमार ने बताया कि मंगलवार को वह रोज की तरह अपनी पत्नी के साथ काम करने के लिए कॉस्मो आनंदा गया था। देवराज अपने भाई-बहन के साथ खेल रहा था। दोपहर 12 बजे तक देवराज बच्चों के साथ खेलता रहा। उसके बाद पास ही रहने वाली एक बच्ची के साथ बेर तोड़ने चला गया, कुछ देर बाद उसकी मां उसे देखने आई तो वह नहीं मिला। मां ने उसे यहां-वहां तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके पत्नी ने पति राजकुमार को सूचना दी। जिसके बाद वह घर पहुंचा और सब देवराज की तलाश में लग गए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
बच्चे की बहन बोली दीदी ने वापस नहीं छोड़ा
बच्चे के लापता होने की सूचना पर बुधवार को सिरोल पुलिस मौके पर पहुंची। काफी तलाशने के बाद भी बच्चा नहीं मिला, तो अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान पुलिस को इलाके में लगे एक सीसीटीवी वीडियो में देवराज एक नाबालिग बच्ची के साथ जाता दिखा। पुलिस ने उससे पूछताद की तो उसने बच्चे को वहीं वापस छोड़कर जाने की बात कही। बच्ची छोटी थी, इसलिए पुलिस को संदेह नहीं हुआ। लेकिन, लापता बच्चे की बहन बार-बार कह रही थी कि दीदी भइया को वापस छोड़कर नहीं गई। ऐसे में पुलिस ने आरोपी बच्ची से फिर से पूछताछ की, हल्की सख्ती दिखाने पर ही उसने सबकुछ सच बता दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी बताई जगह (खंडहर प्लॉट के पिलर के गड्ढे) से देवराज वंशकार का शव बरामद करा दिया।
पुलिस कर रही पूछताछ
ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी बालिका का पूरा परिवार भी सिरोल कॉस्मो आनंदा टाउनशिप में मजदूरी करता है। वे टीकमगढ़ के रहने वाले हैं और कुछ महीने पहले ही यहां आए थे। उन्होंने कहा कि आरोपी बच्ची को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद ही साफ हो सकेता कि उसने देवराज की हत्या क्यों की।
ये वीडियो भी देखें...