फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: गला घोंटा, पत्थर से सिर कुचला, फिर गड्ढे में दबाया, ग्वालियर में 12 साल की मासूम 'कातिल' का कांड दहला देगा

Thu, 20 Mar 2025 11:27 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior Murder Case: ग्वालियर में एक 12 साल की बच्ची ने चार साल के देवराज की खौफनाक तरीके हत्या कर दी। बुधवार रात पुलिस ने एक गड्ढे से बच्चे का शव बरामद किया है। पुलिस आरोपी बच्ची से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
चार साल का देवराज, जिसकी हत्या की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gwalior Murder Case: चलो बेर खाने चलते हैं! 12 साल की बच्ची के ये शब्द चार साल के देवराज के कान में पड़ें तो वह उसके साथ चल पड़। लेकिन, कुछ दूर जाने के बाद उस बच्ची ने देवराज का गला दबा दिया, पत्थर उठाकर कई बार उसके सिर पर मारा और फिर उसे गड्ढे में डाल दिया। किसी की नजर न पड़े, इसके लिए उसने पत्थरों से गड्ढे को ढंक दिया। इससे देवराज की मौत हो गई। पुलिस ने ग्वालियर के सिरोल कॉस्मो आनंदा टाउनशिप के पास एक गड्ढे से उसका शव बरामद किया किया। आरोपी 12 साल की बच्ची भी पुलिस हिरासत में, उससे पूछताछ की जा रही है। लेकिन, 12 साल की बच्ची ने जिस तरह से चार साल के देवराज की हत्या की उससे सब की रूह कांप गई है। आइए, जानते हैं पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 18 महीने पहले हत्या, अब लौटी महिला, परिवार ने किया था क्रियाकर्म, आरोपी जेल में कैद; बताया तब क्या हुआ था?

दरअसल, ग्वालियर की सिरोल कॉस्मो आनंदा टाउनशिप से मंगलवार दोपहर चार साल मासूम देवराज लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे। बुधवार रात को पुलिस ने टाउनशिप के पास ही एक गड्ढे से देवराज का शव बरामद किया। साथ ही पुलिस ने खुलासा किया कि 12 साल की एक नाबालिग बच्ची ने उसकी हत्या की है। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग बच्ची देवराज को बेर खिलाने के बहाने अपने साथ ले गई थी। जहां, उसने देवराज का गला दबाया, सिर पर पत्थर से हमला किया और फिर पिलर के लिए खोदे गड्ढे में डालकर उसे पत्थरों से ढंक दिया। हालांकि, अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि नाबालिग बच्ची ने देवराज की हत्या क्यों की?  
विज्ञापन


Trending Videos

यूपी का रहने वाला है देवराज का परिवार 
जानकारी के अनुसार, चार साल के देवराज वंशकार के पिता राजकुमार वंशकार का परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दो महीने पहले वह अपने परिवार के साथ ललितपुर जिले के महूलेन गांव से ग्वालियर मजदूरी करने आया था। यहां आने के बाद से वह सिरोल कॉस्मो आनंदा टाउनशिप में मजदूरी कर रहे था और ग्वालियर में डीईओ ऑफिस के पास एक निर्माणाधीन छात्रावास में परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा उसके चार बच्चे हैं, देवराज उनका दूसरे नंबर का बच्चा था।

ये भी पढ़ें: 13 जिलों की 100 से ज्यादा शत्रु संपत्तियां सरकार लेगी कब्जे में, करेगी कमर्शियल उपयोग

मंगलवार को लापता हो गया था देवराज
राजकुमार ने बताया कि मंगलवार को वह रोज की तरह अपनी पत्नी के साथ काम करने के लिए कॉस्मो आनंदा गया था। देवराज अपने भाई-बहन के साथ खेल रहा था। दोपहर 12 बजे तक देवराज बच्चों के साथ खेलता रहा। उसके बाद पास ही रहने वाली एक बच्ची के साथ बेर तोड़ने चला गया, कुछ देर बाद उसकी मां उसे देखने आई तो वह नहीं मिला। मां ने उसे यहां-वहां तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके पत्नी ने पति राजकुमार को सूचना दी। जिसके बाद वह घर पहुंचा और सब देवराज की तलाश में लग गए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

बच्चे की बहन बोली दीदी ने वापस नहीं छोड़ा 
बच्चे के लापता होने की सूचना पर बुधवार को सिरोल पुलिस मौके पर पहुंची। काफी तलाशने के बाद भी बच्चा नहीं मिला, तो अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान पुलिस को इलाके में लगे एक सीसीटीवी वीडियो में देवराज एक नाबालिग बच्ची के साथ जाता दिखा। पुलिस ने उससे पूछताद की तो उसने बच्चे को वहीं वापस छोड़कर जाने की बात कही। बच्ची छोटी थी, इसलिए पुलिस को संदेह नहीं हुआ। लेकिन, लापता बच्चे की बहन बार-बार कह रही थी कि दीदी भइया को वापस छोड़कर नहीं गई। ऐसे में पुलिस ने आरोपी बच्ची से फिर से पूछताछ की, हल्की सख्ती दिखाने पर ही उसने सबकुछ सच बता दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी बताई जगह (खंडहर प्लॉट के पिलर के गड्ढे) से देवराज वंशकार का शव बरामद करा दिया।

पुलिस कर रही पूछताछ
ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी बालिका का पूरा परिवार भी सिरोल कॉस्मो आनंदा टाउनशिप में मजदूरी करता है। वे टीकमगढ़ के रहने वाले हैं और कुछ महीने पहले ही यहां आए थे। उन्होंने कहा कि आरोपी बच्ची को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद ही साफ हो सकेता कि उसने देवराज की हत्या क्यों की।  

ये वीडियो भी देखें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें