फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, भाई को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Thu, 03 Jul 2025 11:44 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कुछ दिनों बाद अपनी मां को पूरी बात बताई। शिवपुरी के बगीचा वाले हनुमान मंदिर पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इस दौरान आरोपी और उसके भांजे ने पीड़ित पक्ष को धमकाया।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भितरवार पुलिस ने झाड़-फूंक के बहाने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ मंगलवार देर रात दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


16 साल की लड़की को पेट दर्द की शिकायत थी। उसकी मां ने इस बारे में अपनी बहन से बात की। पीड़ित की मौसी ने करेरा के सम्मोआ गांव के पवन शर्मा नाम के व्यक्ति के बारे में बताया, जो झाड़ फूंक करता था। दोनों भाई बहन आरोपी पवन शर्मा के पास पहुंचे। उसने ताबीज बनाने के लिए और उस दिन करियावटी जाने की बात कही। जिस पर भाई-बहन करियावटी अपनी मौसेरी बहन की ससुराल जाने के लिए राजी हो गए।

पीड़िता अपने भाई के साथ करियावटी में मौसेरी बहन के ससुराल गई। आरोपी पवन शर्मा ने रात के समय लड़की को खेत में बनी मड़ैया में बुलाया। भाई को बाहर भेजकर जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कुछ दिनों बाद अपनी मां को पूरी बात बताई। शिवपुरी के बगीचा वाले हनुमान मंदिर पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इस दौरान आरोपी और उसके भांजे ने पीड़ित पक्ष को धमकाया। पीड़ित पक्ष पहले करैरा थाने गया, जहां से उन्हें करियावटी भेजा गया। मंगलवार को पीड़िता और उसके परिजन भितरवार थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले में देर रात बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि एक 16 साल की बच्ची के साथ झाड़फूंक के बहाने दुष्कर्म करने का मामला आया था। प्रकरण में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें