फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक लेकर बीहड़ में कूदा जवान, बोला- आज से मैं बागी, कोई सामने आया तो भून दूंगा

Mon, 08 Feb 2021 05:58 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
विज्ञापन
नीरज जोशी उर्फ टोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के गुना में पुलिस के एक जवान ने बगावत कर दी। सबसे पहले वह इंसास राइफल लेकर फरार हो गया। उसके बाद उसने जंगल से एक वीडियो जारी किया, जिसमें खुद के बागी होने का एलान कर दिया। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आईजी अविनाश शर्मा वीडियो की पुष्टि करा रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गुना पुलिस के आरक्षक नीरज जोशी उर्फ टोनी ने खुद के बागी होने का एलान किया। वीडियो में वह कह रहा है कि विभाग के लोगों ने उसे बागी बनने के लिए मजबूर कर दिया। आईजी राजा बाबू सिंह, सब इंस्पेक्टर रामवीर कुशवाह और सब इंस्पेक्टर राम शर्मा ने मेरे ऊपर झूठे मुकदमे कायम किए। जिला बदर आरोपी की पत्नी ने मुझ पर झूठे आरोप लगाकर गवाही दी। किसी ने गोली चलाई और मेरे हाथ से गोली चलना दिखाकर आरोप मुझ पर लगाया।

वीडियो में आरक्षक ने कही यह बात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरक्षक नीरज ने आरोप लगाया कि जिस महिला को पूरा शहर जानता है कि धंधा करती है उसका चरित्र हनन का आरोप मुझ पर लगाया गया। उसकी शिकायत पर मेरा इंक्रीमेंट डाउन किया गया। मुझे परेशान किया गया और जांच कराई गई। आईजी राजा बाबू ने मुझसे 2 लाख रुपए लिए और मुझे सजा दी। मुझे आर्थिक हानि दी गई। पुलिस की तरफ से परेशान किया गया। लगातार मुझ पर मुकदमे लगाए गए। पुलिस के चुनिंदा चोरों ने मुझे परेशान किया। आत्माराम पारधी को रामवीर ने मारा था। मोहब्बत सिंह इसके चक्कर में फांसी लगाकर मर गए थे, लेकिन इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

आरक्षक नीरज जोशी ने पुलिस के आला अधिकारियों पर भी आरोप लगाए। उसने एएसआई मशी खान का नाम लिया और सवाल पूछा कि वह कभी बड़े आरोपी नहीं पकड़ते। क्यों नहीं पकड़ते? इसके बाद आरक्षक ने कहा कि मैं अपने आप को बागी घोषित करता हूं। मेरे सामने कोई न आए, मैं उस पर गोली चला दूंगा। इस मामले में आईजी अविनाश शर्मा ने बताया कि आरक्षक का वीडियो वायरल हुआ है। गुना एसपी से रिपोर्ट मांगी गई है। उसने यह कदम क्यों उठाया, जांच के बाद सामने आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें