फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Gaur Visit to Gwalior: मंत्री गौर ने छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था मिलने पर जताई नाराजगी

Fri, 01 Mar 2024 04:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ग्वालियर दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान मंत्री कृष्णा गौर ने शासकीय पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास और बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।
 
विज्ञापन
छात्राओं के बीच मंत्री कृष्णा गौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर प्रवास पर पहुंचीं पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर द्वारा शासकीय पिछड़ा वर्ग महाविद्यालय छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने छात्रावास में रह रही छात्राओं से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं भी जानी। राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा है कि प्रदेश के सभी शासकीय छात्रावास में अब मेस, वाई-फाई, ई-लाइब्रेरी, सोलर पैनल और जिम की सुविधा बच्चों को दी जाएगी।

विज्ञापन


राज्यमंत्री कृष्णा गौर शुक्रवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंची हैं। सुबह ग्वालियर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले ग्वालियर के शारदा विहार कॉलोनी में स्थित शासकीय पिछड़ा वर्ग महाविद्यालय कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान छात्रावास में रह रही छात्रों से उन्होंने एक-एक कर मुलाकात की। इस दौरान छात्राओं ने उनसे हॉस्टल में मेस और वाई-फाई की सुविधा दिए जाने की बात कही। राज्यमंत्री द्वारा यहां विभागीय अधिकारियों को बच्चों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने और किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस विभाग की जिम्मेदारी उन्हें मिली है और उनका पूरा फोकस है कि मध्यप्रदेश में जितने भी पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल बने हैं, उनमें व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। वह जिस भी जिले के प्रवास में जाती हैं, छात्रावासों का औचक निरीक्षण जरूर करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने बच्चों से पूछा है कि उनकी क्या अपेक्षा है तो बच्चों ने कहा है कि छात्रावास में मेस और वाई-फाई की सुविधा की जाए। मेरा प्रयास है कि प्रदेश के सभी शासकीय छात्रावास में मेस वाई-फाई, सोलर पैनल, ई लाइब्रेरी और जिम की सुविधा बच्चों को उपलब्ध कराई जाए, जिससे वह अच्छे तरीके से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। मैंने औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चेतावनी दी है कि छात्रावास की व्यवस्थाओं में किसी तरह की कोताही नहीं बरतनी चाहिए और अगर उन्हें शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें