फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: गणतंत्र दिवस के अवसर पर कथक नृत्यांगना डॉल जयेश कुमार का हुआ सम्मान, चार बार बना चुकी विश्व रिकार्ड

Sat, 27 Jan 2024 05:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior: विकास समिति ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार डॉल जयेश कुमार को ग्वालियर गौरव सम्मान से सम्मानित किया। डॉल ने कथक में 4 राष्ट्रीय रिकार्ड बनाए हैं, वहीं अब तक 1164 प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।

विज्ञापन
कथक नृत्यांगना डॉल जयेश कुमार का हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर विकास समिति ने 26 जनवरी को प्रतिष्ठित सम्मान ग्वालियर गौरव का आयोजन प्रल्हाद होटल में किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो अविनाश तिवारी कुलपति जीवाजी विश्विद्यालय, प्रो एस एन सिंह डायरेक्टर आईआईआई टीटी एम, गुरुदत्त घई कुलपति एलएनआइपीई उपस्थित थे।

विज्ञापन


इस दौरान आजादी की लड़ाई में रानी लक्ष्मीबाई के लिए लड़ने वाले गंगादास की बड़ी शाला के महंत रामसेवक दास को विशेष सम्मान दिया गया। शहर में व्यापार के क्षेत्र में नए आयाम की पहल को लेकर चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,शहर की श्रेष्ठ खबरों के लिए वरिष्ठ पत्रकार रमन पोपली और वरिष्ठ पत्रकार रिजवान खान, प्रेस फोटो ग्राफर संजय भटनागर, पुलिस विभाग में अपने कामों से अलग पहचान बनाने वाले एएसपी ऋषिकेश मीना और एएसपी शियाज के एम को, प्रशासन के कार्यों में निष्पक्ष कार्रवाई करने वाले डिप्टी कलेक्टर विनोद सिंह, अनिल सक्सेना,रजिस्ट्रार कृषि विश्वविद्यालय को सम्मानित किया गया।

1164 प्रस्तुतियां दे चुकी हैं
वही संगीत की नगरी ग्वालियर का नाम देश ही नहीं देश के बाहर रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार डॉल जयेश कुमार को ग्वालियर गौरव सम्मान दिया गया। डॉल ने कथक में 4 राष्ट्रीय रिकार्ड बनाए हैं, वहीं अब तक 1164 प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें