फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: नतीजों से पहले नड्डा की ग्वालियर में गुप्त बैठक; शिवराज, सिंधिया और नरोत्तम के साथ किया मंथन

Fri, 01 Dec 2023 05:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

JP Nadda Gwalior Visit: एमपी चुनाव 2023 के नतीजे आने से दो दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ग्वालियर आने से पार्टी में खलबली मच गई है। गुप्त बैठक में उन्होंने क्या-क्या चर्चा की, पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मतगणना से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ग्वालियर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनका स्वागत किया। जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे उषा किरण पैलेस पहुंचे। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा का गोपनीय दौरा है जिसके तहत उन्होंने उषा किरण पैलेस में सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा से चुनाव के नतीजों को लेकर मंथन किया। बैठक के बाद जेपी नड्डा सीधे दतिया पहुंचेंगे, जहां मां पीतांबरा के दर्शन कर सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन




दरअसल, मध्य प्रदेश के नतीजे आने में सिर्फ दो दिन से बचे हैं। तीन दिसंबर को तय हो जाएगा कि एमपी में किसकी सरकार बनेगी। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ग्वालियर आने से पार्टी में खलबली मच गई है। सबसे खास बात यह है कि नड्डा जब एयरपोर्ट से उषा करण पैलेस पहुंचे तो उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे।

सूत्रों की मानें तो बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज के अलावा सिंधिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी सीएम बनने की रेस में हैं। इसलिए अगर तीन दिसंबर को नतीजे बीजेपी के पक्ष में आए तो सीएम के चेहरे के लिए भी मंथन हो सकता है।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा कुछ देर उषा करण पैलेस में रुकने के बाद सीधे दतिया के लिए रवाना होंगे। जहां पीतांबरा मां के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा के साथ उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा भी साथ में हैं। मां पीतांबरा के दर्शन करने के बाद जेपी नड्डा ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें