फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: समलैंगिक रिश्तों के चलते हुई थी मिठाई व्यवसायी की हत्या, आरोपी के घर में पत्नी बनकर रहता था मृतक

Mon, 08 Aug 2022 06:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मिठाई व्यवसायी के आरोपी के साथ समलैंगिक रिश्ते थे। आरोपी ने बताया कि मृतक के साथ उसके समलैंगिक रिश्ते थे। मृतक व्यवसायी आरोपी के साथ उसके घर में पत्नी बनकर रह रहा था और आरोपी के मकान को अपने नाम कराना चाहता था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में बीते दिनों हुए मिठाई व्यवसायी के हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मिठाई व्यवसायी के समलैंगिक रिश्तों का खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि मृतक के साथ उसके समलैंगिक रिश्ते थे। मृतक व्यवसायी आरोपी के साथ उसके घर में पत्नी बनकर रह रहा था और आरोपी के मकान को अपने नाम कराना चाहता था। इस वजह से परेशान होकर आरोपी ने मिठाई व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शेष दो आरोपियों की पातासाजी की जा रही है।
विज्ञापन


दअरसल सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली में रहने वाले छत्रपाल सिंह बघेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश पड़ोस में रहने वाले यदुनाथ सिंह भदौरिया के घर में मिली थी। हत्या के  बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर यदुनाथ सिंह भदौरिया को हिरासत में लिया था, जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी यदुनाथ सिंह ने बताया कि छत्रपाल समलैंगिक था। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। मृतक छत्रपाल आरोपी की पत्नी बनकर उसके घर में रहना चाहता था और यदुनाथ से मकान अपने नाम कराना चाहता था, जिससे परेशान होकर यदुनाथ और छत्रपाल के बीच विवाद हुआ। यदुनाथ ने सीने में गोली मारकर छत्रपाल की हत्या कर दी थी। परिजनों ने इस हत्या की वारदात में तीन लोगों के नाम बताए थे। जिसमें पुलिस ने यदुनाथ सिंह भदोरिया को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो आरोपियों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें