फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I.N.D.I.A.: विपक्षी गठबंधन पर सिंधिया का हमला, कहा- धर्म और देश का विनाश करने एकजुट हुए, असली चेहरा आया सामने

Thu, 07 Sep 2023 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सिंधिया ने कहा है कि इंडिया गठबंधन जिस तरीके से सनातन धर्म टीका टिप्पणी कर रही है, वह अनुचित है और जितनी भी हम निंदा करें वह कम है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की मोदी सरकार को हटाने के लिए एकजुट विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) पर भाजपा लगातार निशाना साध रही है। अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यह एक गुट देश को विनाश के पथ पर ले जाने के लिए है। सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए, भ्रष्टाचार व्यापक करने के लिए, तुष्टीकरण व्यापक करने के लिए है। यही इनका असली चेहरा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले दो दिन से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हो रहे थे। यह जन आशीर्वाद यात्रा श्योपुर जिले से प्रारंभ हुई और मुरैना जिले में प्रवेश कर चुकी है। इसी के सिलसिले में ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने विपक्षी गठबंधन को लेकर बयान दिया है। 

सिंधिया ने कहा है कि इंडिया गठबंधन जिस तरीके से सनातन धर्म टीका टिप्पणी कर रही है, वह अनुचित है और जितनी भी हम निंदा करें वह कम है। सिंधिया ने कहा कि वे कह रहे हैं कि सनातन धर्म का विनाश होना चाहिए। सनातन धर्म पूर्ण रूप से नष्ट हो जाना चाहिए। यही है इंडिया गठबंधन का असली चेहरा। जो मध्य प्रदेश और देश की जनता के समक्ष में रखना चाहता हूं।
विज्ञापन


सिंधिया ने बताया कि 28 दलों का यह गुट देश को विनाश के पथ पर ले जाने के लिए बना है। सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए, भ्रष्टाचार व्यापक करने के लिए, तुष्टीकरण व्यापक करने के लिए है। यही इनका असली चेहरा है। केंद्रीय मंत्री ज्योति सिंधिया के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें