फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: दंपती ने की आत्महत्या, मां-बाप के शव के पास बैठ डेढ़ साल का बच्चा दो दिनों तक भूखा प्यासा बिलखता रहा

Wed, 26 Apr 2023 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के मद्दी बाजार इलाके में मंगलवार रात दंपती के दो दिन पुराने शव फांसी के फंदे पर लटके मिले है। घर से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने मृतक की मां को सूचना दी थी। चौंकाने वाली बात ये है कि मृतक का डेढ़ साल का बच्चा दो दिन से माता-पिता के शव के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
माता पिता के शव के साथ रहने वाला मासूम बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार रात शहर के उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र के मद्दी का बाजार इलाके में रहने वाले एक दंपती के शव घर के दो अलग-अलग कमरों में फांसी पर लटके मिले। पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन मौके पर पहुंचे परिजनों ने पारिवारिक कलह और नूर आलम के नशे का आदी होने को इस घटना की प्रमुख वजह बताया है। 
विज्ञापन


मृतक सोनू उर्फ नूर आलम पेशे से हेयर सैलून का काम करता था, उसका पत्नी शबाना से रोजाना झगड़ा हुआ करता था। दोनों की दस साल पहले शादी हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं। हैरानी की बात यह है कि दंपती का डेढ़ साल का बच्चा दो दिनों तक अपनी मां की लाश के साथ कमरे में ही रहा। जब सोनू उर्फ नूर आलम के मकान से बदबू आने लगी तो लोगों ने उसकी मां को सूचना दी। घर अंदर से बंद था इसलिए पुलिस को भी मौके से पर बुलवाया गया। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा गया तो पति नूर आलम कमरे में छत के पंखे से फांसी पर झूलता मिला, उसकी लाश अकड़ गई थी, और डिकंपोज हो रही थी। कुछ यही हालात दूसरे कमरे में छत के कुंदे से लटक रही शबाना की लाश के साथ भी थे। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों की मौजूदगी में लाशों का पंचनामा बनवाया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। 



मां बाप के शव के साथ रह रहे थे बच्चे
नूर आलम और शबाना का डेढ़ साल का बेटा जाहिद घर में ही कमरों में बंद था, जबकि  नूर आलम के दो बच्चे उसकी मां के पास ईद मनाने के लिए गए हुए थे। मां ने बताया कि सोनू उर्फ नूर आलम कुछ काम नहीं करता था और वह स्मैक और दूसरा सूखा नशा करता था। इस कारण घर में कलह होती थी। नशे की हालत में वह पत्नी और बच्चों के संग बेरहमी से मारपीट भी करता था। फिलहाल पुलिस ने दोनों की मौत को आत्महत्या ही करार दिया है, इसके साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें