फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: गजब की दीवानगी...कोरियन बैंड की दीवानी 13 साल की लड़की कोचिंग का बहाना बनाकर घर से फरार

Tue, 25 Apr 2023 04:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर जिले में 13 साल की लड़की कोचिंग जाने का बहाना बनाकर घर से गायब हो गई। परिजनों का कहना है, वह कोरियन बैंड की दीवानी है। घर से निकलने के बाद इस किशोरी ने कोरियन बैंड जैसी ड्रेस खरीदी और पहनी। इसके साथ ही उसने हेयर कट भी कोरियन बैंड के सदस्यों जैसी कराई। पुलिस और परिजन उसे तलाश रहे हैं, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर के महाराजपुरा इलाके से 13 साल की किशोरी लापता हो गई। वह कोचिंग जाने की कहकर निकली थी, लेकिन वहां पहुंची ही नहीं। पुलिस ने जब पड़ताल की तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि किशोरी कोरियन पाप बैंड बीटीएस की फैन है। वह पढ़ाई छोड़कर दिन भर बीटीएस बैंड के वीडियो देखती थी। जब मां ने रोका तो वह घर से चली गई। इसके बाद उसने सैलून पर बीटीएस ग्रुप के सदस्यों जैसा हेयर कट करवाया। फिर उसने वैसी ही ड्रेस एक शोरूम से खरीदी। यह पूरी कहानी सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल में सामने आई है।

विज्ञापन


बता दें कि आरजेपुरम निवासी किशोरी घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। वह जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। बातचीत में पता चला कि वहां रिश्तेदार और परिचितों के घर भी नहीं पहुंची है। तब परिवार वाले महाराजपुरा थाने पहुंचे और अपहरण का मामला दर्ज करवाया।

सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया, किशोरी के जाने के रूट के कैमरे खंगाले, कोचिंग पर पता किया। वह कोचिंग पहुंची ही नहीं थी। जब पड़ताल करते हुए आगे बढ़े तो वह सात नंबर चौराहे के आसपास वह एक कैमरे में नजर आई। कैमरों को ही फॉलो करते हुए रायल सैलून तक पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पूछताछ में सामने आया कि किशोरी ने यहां कोरियन बैंड के सदस्यों जैसा हेयर कट करवाया था। इसके बाद वह कृष्णा एंपोरियम पहुंची, जहां बैंड के सदस्यों जैसी ड्रेस खरीदी। इसके बाद किशोरी कहां गई? इस बारे में पता नहीं लग सका है। जब स्वजनों से इस बारे में पूछताछ की तो बोले, वह बीटीएस बैंड की फैन है। वीडियो देखती थी, उसे पढ़ाई न कर वीडियो देखने पर टोका भी था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें