फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में होमगार्ड जवान की पत्नी ने की आत्महत्या, गृह क्लेश से परेशान थी

Tue, 22 Nov 2022 08:18 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

होमगार्ड जवान की पत्नी ने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन महिला को लेकर आननफानन में अस्पताल पहुंचे, जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में होमगार्ड जवान की पत्नी ने फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से गृह कलेश से परेशान थी। 

विज्ञापन

घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के बाबूजी की बगिया रविदास पार्क के पास गुढ़ा माधौगंज की है। ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के हरिसिंह रावत होमगार्ड जवान है। उनके परिवार में दो बेटे और पत्नी है। सोमवार की शाम करीब पांच हरिसिंह रावत की पत्नी सरोज ने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने महिला को फंदे पर देखा तो तुरंत लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार सरोज काफी समय से गृह कलेश से परेशान थी। इसलिए संभावना है कि इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें