फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: पत्नी उसी कमरे में सो रही थीं, अचानक चली गोली; गढ़ी रियासत के वंशज की हो गई मौत

Thu, 13 Aug 2026 08:25 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में भितरवार गढ़ी रियासत के शासक परिवार के वंशज हनुमत सिंह राजावत ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। परिजनों के मुताबिक, वे लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। पुलिस आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
बीमारी से परेशान होकर उठाया कदम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के भितरवार गढ़ी रियासत के शासक परिवार के वंशज हनुमत सिंह राजावत की ग्वालियर में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एकता कॉलोनी स्थित घर में उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि हनुमत सिंह पिछले करीब 20 वर्षों से एकता कॉलोनी में रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक, वे लंबे समय से बीमारी से परेशान थे और पिछले करीब दो महीने से बिस्तर पर थे। बीमारी के चलते वे मानसिक रूप से भी परेशान रहते थे। परिजनों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से वे जीवन को लेकर निराशा की बातें कर रहे थे।

घटना के समय उनकी पत्नी भी उसी कमरे में सो रही थीं। फायरिंग की आवाज सुनकर उनकी पत्नी की नींद खुली। उन्होंने देखा कि हनुमत सिंह घायल अवस्था में पड़े थे और लाइसेंसी राइफल उनके पास थी।

विज्ञापन


पढ़ें:  एमपी बोर्ड 2027 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी,17 फरवरी से 12वीं 24 फरवरी से 10वीं की परीक्षा

सूचना मिलते ही माधौगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने राइफल को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हनुमत सिंह राजावत भितरवार थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पूर्वज भितरवार गढ़ी रियासत पर शासन करते थे। स्थानीय स्तर पर उन्हें गढ़ी के राजा के नाम से भी जाना जाता था। गढ़ी क्षेत्र में आज भी उनके परिवार की जमीनें बताई जाती हैं।

हनुमत सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मुंबई में रहता है, जबकि छोटा बेटा ग्वालियर में उनके साथ रहता था। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें