फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: पत्नी ने चाय बनाने में देर की तो पति ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, दो साल पहले हुई थी शादी

Wed, 02 Aug 2023 12:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी पत्नी ने चाय बनाने में देरी कर दी थी। दंपति के बीच पहले इस बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने पत्नी का गला दबाकर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पति द्वारा एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा चाय बनाने में देरी होने पर पहले विवाद हुआ, फिर उसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया। पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की। उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


ग्वालियर के चंदू पुरा गांव की रहने वाली 22 साल की साधना गायक की शादी दो साल पहले शहर के थाटीपुर इलाके में रहने वाले मोहित परिषद के साथ हुई थी। शादी होने के बाद एक साल तक सब कुछ सामान्य रहा, फिर उसके बाद दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होने लगा। इसी बीच मंगलवार की सुबह दोनों में झगड़ा हुआ था। झगड़े की आवाज को सुनकर पड़ोसी घर पर आए और मामले को शांत कराया। जब परिजन शाम के वक्त घर वापस लौटे तो कमरे में साधना रजक का शव पड़ा हुआ मिला। उसके बाद परिजनों ने मृतका के मायके पक्ष और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, उसके बाद पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने थोड़ी देर बाद मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ की तो वह पुलिस के सामने अलग-अलग वजह बताने लगा। पहले मृतका के पति ने कहा कि वह कमरे में जाकर सो गई और उसके बाद वो उठी ही नहीं। वहीं, जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने गुस्से में पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतक के पति पर पुलिस लगातार उसकी बातों को देखकर संदेह कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, विश्वविद्यालय थाना प्रभारी मनीष जाखड़ ने बताया है कि महिला की हत्या झगड़े में हुई है। पूछताछ में पति ने बताया कि वह मंगलवार को दंदरौआ हनुमान जी के मंदिर पर जाने की जिद कर रही थी। इसके बाद मैंने चाय बनाने के लिए कहा तो उसने चाय बनाने से मना कर दिया और कहा कि बाद में बना कर लाऊंगी। जिसके बाद वह गुस्से में लाल हो गया और इसी बीच झगड़े में उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति ने हत्या करना कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें