फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: विवाहिता की संदिग्ध मौत, बेड पर पड़ा मिला शव; चेहरे और सीने पर खरोंच के निशान, पति पर हत्या का आरोप

Tue, 10 Nov 2026 06:18 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के तारागंज में 30 वर्षीय विवाहिता मृतका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चेहरे और सीने पर खरोंच के निशान मिले हैं। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज इलाके में मंगलवार दोपहर एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके ससुराल के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मृतका के चेहरे और सीने पर खरोंच के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, हंगामे के बीच पति और अन्य ससुरालीजन मौके से चले गए।

मृतका की शादी 2019 में तारागंज पुल के पास नादों का मोहल्ला निवासी इमरान खान से हुई थी। दोनों की चार साल की एक बेटी भी है। मंगलवार दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच मायके पक्ष को मृतका की मौत की सूचना मिली। खबर मिलते ही उसके चाचा खलील और अन्य रिश्तेदार ससुराल पहुंच गए।

विज्ञापन


पढ़ें: पटाखे के बारूद में विस्फोट से 12 साल के दिलखुश की दोनों आंखें झुलसीं, 90 प्रतिशत तक पहुंचा नुकसान

मृतका के चाचा खलील ने पति इमरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इमरान मृतका को जबरन शराब पिलाता था और उस पर गलत काम करने का दबाव बनाता था। चाचा ने आरोप लगाया कि इमरान का किसी अन्य लड़की से प्रेम संबंध था और इसी विवाद के चलते उसने मृतका की हत्या की है। हालांकि, ये सभी आरोप हैं और पुलिस इनकी जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. कोक सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में मृतका के चेहरे और गले के नीचे सीने पर खरोंच के हल्के निशान मिले हैं। शव के पास उल्टी भी पड़ी हुई थी।

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई कि महिला सुबह से खाली पेट थी। उसने शराब पीने के बाद संभवतः कोई दवा या अन्य पदार्थ लिया होगा। इसके रिएक्शन से पेट में विषाक्त प्रभाव हुआ होगा। उल्टी होने के बाद उसकी मौत होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, यह केवल शुरुआती अनुमान है। पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

जनकगंज थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा के मुताबिक, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मृतका की मौत शराब और दवा के संभावित रिएक्शन से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के नतीजों का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें