फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: जयवर्धन सिंह के बयान पर बोले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कहा- पहले अपना घर संभालें

Mon, 11 Jul 2022 06:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जयवर्धन सिंह पहले अपना घर संभालें, हमारे यहां कोई गुटबाजी नहीं। 
विज्ञापन
वीडी शर्मा ने जयवर्धन पर पलटवार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल गर्म है। आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी लगी है। मुरैना में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बीजेपी में गुटबाजी को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जयवर्धन सिंह पहले अपना घर संभालें, हमारे यहां कोई गुटबाजी नहीं। 
विज्ञापन


बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार देर रात ग्वालियर पहुंचे थे और उसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान और उन्होंने और रोड शो किया। उसके बाद ग्वालियर पहुंचे। कटनी के लिए आज रवाना हो गए। उन्होंने दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बारे में कहा कि कांग्रेस में सब ठीक नहीं है। जयवर्धन पहले अपना घर संभाल लें फिर दूसरों की बात करें। भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है। 

शर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कमलनाथ को नॉनसेंस पॉलीटिशियन नॉनसेंस पार्टी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर उन पर निशाना साधा और कमलनाथ के नगरीय निकाय चुनावों में मतदान न करने पर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा जो व्यक्ति लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा नहीं लेता उसे जनता से वोट मांगने का भी अधिकार नहीं है। कमलनाथ नगरीय निकाय चुनावों को बेहद छोटा समझते हैं, जबकि बीजेपी के लिए कोई चुनाव छोटा या बड़ा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें