फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: डॉक्टर ने सड़क किनारे सो रहे कुत्ते को कार से कुचला, एनिमल लवर्स पहुंचे थाने

Mon, 11 Jul 2022 05:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

घटना रविवार रात की बताई जा रही है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बीती रात एक डॉक्टर ने सड़क किनारे सो रहे डॉग को कार से कुचल दिया। डॉक्टर घटना पर रुका भी नहीं और कार तेज कर भाग निकला। 
विज्ञापन
कुत्ते पर कार चढ़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। सड़क किनारे सो रहे एक कुत्ते को कार सवार डॉक्टर ने रौंद दिया। कुत्ते की मौत हो गई। एनिमल लवर्स घटना के बाद थाने पहुंच गए और डॉक्टर पर केस दर्ज कराने का आवेदन दिया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात की बताई जा रही है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बीती रात एक डॉक्टर ने सड़क किनारे सो रहे डॉग को कार से कुचल दिया। डॉक्टर घटना पर रुका भी नहीं और कार तेज कर भाग निकला। यूनिवर्सिटी थाना के गोविंदपुरी इलाके में एक डॉक्टर ने अपनी तेज रफ्तार कार से जिंदा डॉग को कुचल दिया। यह डॉग घर के दरवाजे पर आराम फरमा रहा था उसी दौरान डॉक्टर ने उसके ऊपर कार चढ़ा दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया तो उसके बाद एनिमल लवर्स एकजुट होकर थाने में पहुंचे, जहां पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है जांच के बाद इस मामले में एफआईआर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें