फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से फेंका, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, हालत नाजुक

Wed, 06 Nov 2024 07:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से फेंकने का मामला सामने आया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसके ससुराल वालों पर आरोप लग रहे हैं। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में एक गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से फेंकने का मामला सामने आया है। घायल हालत में महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल महिला के परिजनों का आरोप है कि पति, उसकी पहली पत्नी, सास और दो बहनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पहली पत्नी दीपावली वाले दिन घर आई थी, जिसे लेकर दूसरी पत्नी ने अपने पति से झगड़ा किया था और पति ने धोखे में रखकर दूसरी शादी की थी। इस वारदात के बाद ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। दोनों ही पति-पत्नी की यहां दूसरी शादी हुई है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल ग्वालियर देहात पिछोर गतारी गांव की रहने वाली रचना कुशवाह नाम की महिला की दूसरी शादी फरवरी 2024 में झांसी रोड थाना क्षेत्र के कोठी गांव में रहने वाले बबलू कुशवाह से हुई थी। दोनों पति-पत्नी पहले से ही शादीशुदा थे और दोनों ने ही डिवोर्स देकर यहां दूसरी शादी की थी। सब कुछ घर में ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन रचना को घर की तीसरी मंजिल से किसी ने उसे फेंक दिया। तीसरी मंजिल से फेंकने पर रचना गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका पता चलते ही रचना के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों का आरोप है कि रचना के पति बबलू और बबलू की पहली पत्नी रानी, उसकी सास कमला बाई और देवरानी कमलेश, ज्योति ने मिलकर उसे छत से धक्का दिया है। जबकि रचना चार माह की प्रेग्नेंट महिला है और उसके पेट में दो जुड़वा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है जिसकी वजह बबलू की पहली पत्नी रानी है। बबलू ने झूठ बोलकर उनकी बेटी रचना से शादी की थी। उसने पहली पत्नी को डिवोर्स देने की बात बताई थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था और वहां दीपावली वाले दिन बबलू के घर पहुंची थी। रानी ने घर पर दिवाली मनाई थी। इस बात पर रचना और उसके पति बबलू के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन सब ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की है। उनकी इस शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और तहसीलदार को बुलाकर घायल महिला के बयान कराए।
विज्ञापन


जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो बबलू अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर बारीकी से जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस घटना को लेकर जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें