फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: गणेश पंडाल में आरती के दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने लाठी-तलवार से किया हमला, चार लोग गंभीर घायल

Fri, 22 Sep 2023 06:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर जिले में गणेश पंडाल में समुदाय विशेष के लोगों ने लाठी और तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हमले में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश महोत्सव शुरू होने के साथ ही ग्वालियर शहर के अलग-अलग स्थान पर गणेश पंडाल भी सजाए गए हैं। जनकगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात गणेश पंडाल में आरती के बाद लाउड स्पीकर बजाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद धर्म विशेष से जुड़े लोगों ने तलवार और लाठियों से लैस होकर हमला बोल दिया, जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर के जया रोग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में फरियादी जसवंत खटीक उर्फ और पप्पू की शिकायत पर चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। इस घटना के सभी चारों आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं।

घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के गेंडे वाली सड़क की है। जहां जसवंत खटीक और उनके आसपास रहने वाले लोगों द्वारा गणेश पंडाल सजाया गया है। जसवंत का कहना है, रात के समय आरती के बाद कुछ लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया गया तो वह तलवार और लाठी लेकर आ गए और हमला कर दिया। इस हमले में जसवंत भी चोटिल हुए हैं और उनके घर की एक महिला समेत तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर अवस्था में जेएच में भर्ती कराया गया है। जसवंत ने हमला करने वाले सलमान, इरफान, परवेज और छोटू के खिलाफ जनकगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इनमें से तीन आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन


एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि गेंडे वाली सड़क पर गणेश पंडाल में आरती के बाद यह विवाद हुआ था, जिसमें तीन से चार लोग घायल हुए थे। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चार लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारो आरोपियों को दबोच लिया है, इलाके में शांति रहे इस बात के प्रयास किया जा रहे हैं। इसके साथ ही शहर भर में जितने भी गणेश पंडाल लगे हैं, उन सभी पंडाल की लिस्ट तैयार कराई जा रही है और स्थानीय थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वह पंडाल की लिस्ट तैयार कर समिति के लोगों से बात करें कि उनके यहां क्या कार्यक्रम है और कब-कब है। उसी हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था लगाई जा रही है और पुलिस लगातार राउंड भी ले रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें