फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ये कैसा अत्याचार...बेटी के जन्म से नाखुश बाप ने बीवी से नवजात को बेचने या कहीं फेंकने को कहा

Wed, 02 Aug 2023 07:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में 10 दिन की मासूम बच्ची को अपनी गोद में लेकर एक नवविवाहिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि बेटी के पैदा होते ही उसका पति उसे छोड़कर चला गया है।
 
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज भी देश में बेटी का जन्म किसी अभिशाप से कम नहीं है। ग्वालियर में ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसमें एक नवविवाहिता को बेटी पैदा हुई तो उसके पति ने उसे छोड़ दिया। पति ने कहा कि मुझे बेटा चाहिए, अगर तुम्हें मेरे साथ रहना है तो पहले इस बेटी को बाजार में बेच दो। पीड़ित नवविवाहिता 10 दिन की मासूम बच्ची को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


ग्वालियर शहर की ही रहने वाली 28 साल की श्रेया की शादी जून 2021 में झांसी के रहने वाले सुमित से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद उसके परिवार वाले दहेज के लिए श्रेया को प्रताड़ित करते रहे। श्रेया पिछले छह महीने से अपने पति के साथ ग्वालियर में किराए से रह रही थी, लेकिन 19 जुलाई को श्रेया ने बेटी को जन्म दिया और उसके बाद उसकी जिंदगी में एक नया मोड़ सामने आ गया। जब श्रेया के पति को यह जानकारी लगी कि उसने बेटी को जन्म दिया है तो बहाना बनाकर मौके से भाग गया।

नवविवाहिता ने पुलिस को बताया है कि जब शाम तक उसका पति अस्पताल नहीं पहुंचा तो उसके बाद उसने फोन से संपर्क किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। दूसरे दिन फिर से अपने पति को फोन पर संपर्क किया तो उससे बातचीत में कहा कि तुमने जिस बेटी को जन्म दिया है। उसे कहीं फेंक आओ या बाजार में भेज दो। मैं तुम्हारा और तुम्हारी बेटी का खर्चा नहीं उठा सकता। पति की इस बात को सुनकर पत्नी एकदम सन्न रह गई और यह बात उसने अपने सास-ससुर को बताइए, लेकिन किसी ने एक न सुनी।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, इस मामले को लेकर राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि नवविवाहिता ने पति की शिकायत की है कि उसने बेटी के जन्म के बाद उसे छोड़ दिया है। पारिवारिक मामला है। पति को भी बुलाकर इस मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें