फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: स्मार्ट सिटी में महिलाओं की पेंटिंग भी सुरक्षित नहीं? छात्रा ने उठाई आवाज तो हरकत में आया निगम

Thu, 08 Jan 2026 10:49 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

महिलाओं के प्रति गंदी मानसिकता का आलम ये है कि शहर की दीवारों पर योगा करती महिलाओं की पेंटिंग से छेड़छाड़ कर असामाजिक तत्वों ने उन पर खरोंच बना दी। 11वीं कक्षा की एक छात्रा की आवाज पर निगम जागा और दीवारों को साफ कर दिया।
विज्ञापन
शहर की दीवारों पर बनी पेंटिंग से छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी ग्वालियर में महिलाओं तो छोड़िए, उनकी दीवारों पर बनी पेंटिंग भी सुरक्षित नहीं है। शहर की दीवारों पर बनी महिलाओं की पेंटिंग के साथ घिनौनी हरकत के खिलाफ कक्षा 11वीं की एक छात्रा ने जंग छेड़ी है। स्मार्ट सिटी की दीवारों पर महिलाओं की पेंटिंग के साथ हुई अश्लीलता के खिलाफ आवाज उठाने के बाद नगर निगम ने रातोंरात दीवारों को साफ कर दिया। जानें क्या है पूरा मामला 

विज्ञापन


शहर की दीवारों पर महिलाओं की काली छायाकृतियां बनाई गई हैं। जिसमें महिलाएं योगासन करती दिखाई दे रही हैं लेकिन असामाजिक तत्वों ने उन चित्रों के कुछ हिस्सों पर अश्लील चित्रकारी और खरोंच बना दी। जब इन पेंटिंग पर 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा आशी कुशवाहा की नजर पड़ी तो उसके बाद छात्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर इसे शेयर करते हुए लिखा कि मैं रोज इस सड़क से गुजरती हूं और हर दिन यह देखकर मुझे गुस्सा और घिन आती है।

ये भी पढ़ें: Damoh News: फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और बेटी के शव, आखिर फांसी पर क्यों झूला परिवार? जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


11वीं की छात्रा आशी कुशवाहा ने वीडियो में लिखा कि ग्वालियर को गर्व से स्मार्ट सिटी कहा जाता है लेकिन यहां के लोगों में स्मार्टनेस कहां है, या कोई मामूली बात नहीं है। यह हरकत घटिया सोच, गंदी मानसिकता और गहरी बेइज्जती है। यह शर्मनाक, अपमानजनक और बहुत निराशाजनक है। यह सोच इतनी घटिया है कि एक महिला की पेंटिंग भी ऐसी बीमार सोच वाले लोगों से सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसके बाद आनन-फानन में नगर निगम ने उन सभी आपत्तिजनक निशानों को मिटाने के लिए दीवारों पर सफेद रंग पुतवा दिया। लेकिन प्रश्न अब भी वही है कि इन पेंटिंग को तो पुतवा दिया गया, पर महिलाओं के प्रति लोगों की मन में घुसी गंदी मानसिकता को कैसे निकाला जाएगा?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें