फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ग्रामीण इलाके में खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग, तलाश में जुटा वन विभाग

Sat, 31 Aug 2024 06:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक किसान के खेत में तेंदुआ टहलता हुआ नजर आया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। वन विभाग के अधिकारी अंकित पांडेय ने कहा कि वीडियो में स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि वह तेंदुआ है या जंगल कैट।
विज्ञापन
ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के खेत में दिखा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण इलाके में सुबह एक किसान के खेत में तेंदुआ टहलता हुआ नजर आया। इसके बाद से वहां दहशत का माहौल बन गया। तेंदुआ दिखने की सूचना फैलते ही वहां रहने वाले लोग घर से अकेले निकलने में डर रहे हैं। खेत में घूम रहे तेंदुए का यह पूरा वीडियो वहां मौजूद एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रीतम सिंह पहलवान के खेत में बने घर के पास की है।सुबह करीब 8:00 से 9:00 बजे के करीब तेंदुआ खेत में बने घर के पास ऐसे घूम रहा था मानो वह जंगल में घूम रहा हो। लगभग 29 सेकंड तक तेंदुआ घर के पास खड़ा रहा और उसके बाद वह वहां से चला गया। तब से लेकर अब तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा है।

तेंदुआ घूमने की सूचना पर वन विभाग के अमले ने मौके पर पहुंचकर तेंदुआ की सर्चिंग की, लेकिन वन विभाग हमले को तेंदुए की मौजूदगी का कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। वन अमला खेत के आसपास के इलाके में तेंदुए को तलाश करने के लिए सर्चिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्वालियर वन मंडलाधिकारी अंकित पांडेय का कहना है कि एक वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो में स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वह तेंदुआ है या जंगल कैट है। एक ट्रायंजन मूवमेंट थी उस जगह पर कोई आबादी क्षेत्र नहीं है, हमने अपने वन अमले को भेजकर सर्चिंग भी कराई थी। हमने इतिहात के तौर पर सर्चिंग कराई थी, लेकिन वहां पर वह वन प्राणी नहीं मिला है। अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अगर इस तरह से किसी भी प्राणी का मूवमेंट दिखे तो वह तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दे और शतक रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें