फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: TI ने चेकिंग के लिए रोका तो नेताजी को आया गुस्सा, दोनों के बीच हुई धक्का-मुक्की और तू-तू मैं-मैं

Sun, 30 Apr 2023 01:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश डीजीपी के आदेश पर प्रदेश भर के साथ ही ग्वालियर जिले में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी चेकिंग अभियान के दौरान ग्वालियर के पिछोर थाना क्षेत्र में विवाद की तस्वीर सामने आई हैं। यहां पिछोर थाना प्रभारी केडी कुशवाह और आजाद समाज पार्टी के संभाग प्रभारी कल्याण कुशवाह के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
नेताजी को आया गुस्सा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर पुलिस शनिवार देर रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कल्याण कुशवाहा अपने रिश्तेदार की तेरहवीं से लौट रहे थे। तभी चेकिंग पॉइंट पर मौजूद टीआई केडी कुशवाह ने वाहन को चेकिंग के लिए रोका, लेकिन नेताजी को पुलिस द्वारा वाहन रोकना और फिर चेकिंग की बात नागवार गुजरी और आग बबूला हो गए। जब थाना प्रभारी ने उन्हें वाहन से उतरने के लिए कहा तो कल्याण कुशवाह और उनके समर्थकों ने टीआई के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


आरोप लगाया गया कि पुलिस चेकिंग के जरिए अवैध वसूली कर रही है। वहीं, वसूली के आरोप पर टीआई भी भड़क गए और उन्होंने चेकिंग में बाधा डालने का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हो गई। इसके बाद जब पुलिस कल्याण कुशवाह को थाने ले जाने लगी तो वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने पुलिस वाहन के सामने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस ने उन्हें वाहन से दूर करते हुए कल्याण कुशवाह को थाने लेकर पहुंची।

इसी दौरान विवाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी आया। उन्होंने विवाद को खत्म करने के लिए कल्याण कुशवाह को भविष्य में ऐसा बर्ताव न करने की हिदायत देते हुए थाने से बिना कोई कार्रवाई के जाने दिया। पूरे घटनाक्रम को लेकर एसडीओपी डबरा विवेक शर्मा का कहना है, चेकिंग के दौरान अक्सर इस तरह के विवाद की तस्वीरें सामने आती हैं। लेकिन जिस तरह के निर्देश हेड क्वार्टर से मिले हैं, उसी आधार पर पुलिस चेकिंग कर रही है। चेकिंग में यदि कोई व्यवधान डालेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल, समझाइश देकर विवाद उत्पन्न करने वाले लोगों को छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें