फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: देवघर में बाबा मंसूर शाह की पारंपरिक पूजा करने पहुंचे मंत्री सिंधिया, फूल गिरते ही मिलता है आशीष

Sun, 01 Oct 2023 02:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को देवघर में बाबा मंसूर शाह की पूजा की। इस दौरान उनके साथ पत्नी और बेटा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूजा करते सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराज बाड़ा गोरखी स्थित देवघर में बाबा मंसूर शाह का उर्स पितृ पक्ष के द्वितीय दिन मनाया गया। यहां पहुंचकर ग्वालियर राजघराने के मुखिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजपरिवार की परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना की। मान्यता है कि बाबा आज भी फूल गिराकर अपना आशीर्वाद राजपरिवार के मुखिया को देते हैं। सिंधिया लगभग पौन घंटे तक आशीर्वाद के लिए बाबा मंसूर शाह के दरबार में बैठे रहे। लंबे इंतजार के बाद आशीर्वाद स्वरूप गिरे फूल को माथे पर लगाकर पूजा से उठे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्वालियर राजघराने के सरदार, भाजपा नेता के साथ खासी संख्या में शहरवासी मौजूद थे। लंबे समय बाद, महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया उनके बेटे युवराज महान आर्यमन सिंधिया भी मौजूद रहे। देवघर में परंपरागत वाद्ययंत्रों के साथ पूजा की गई। वहीं, ढोली बुआ महाराज ने हरिकथा का वाचन किया। देव घर गोरखी में अर्चना के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया सिंधिया राजवंश की छतरी पर आयोजित स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि में शामिल होने के बाद पहुंचे।

यहां उन्होंने पूजाघर में परंपरागत रूप से वस्त्र धारण किए और पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। सिंधिया बाबा की सेवा में बैठे रहे। आशीर्वाद स्वरूप फूल गिरने पर गर्भगृह से बाहर आए। इसके बाद देवघर में मौजूद सरदार व नागरिकों से मुलाकात की। पूजा के बाद सिंधिया ने बाबा मंसूर शाह के उर्स पर पूजा-अर्चना करने के बाद देशवासियों के सुख-समृद्घि और अमन चैन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें