फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: पारिवारिक तनाव के चलते कार में बैठकर व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, मौत

Tue, 05 Sep 2023 08:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में परिवार के तनाव के चलते एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी। घर पर विवाद के बाद वह कार लेकर घर से निकला था। रास्ते में ही उसने आत्महत्या कर ली। 
 
विज्ञापन
ग्वालियर में पारिवारिक विवाद ने ले ली युवक की जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में पारिवारिक तनाव के चलते घर से बिना बताए निकले अरुण तोमर नाम के युवक ने पॉश इलाके गोविंदपुरी चौराहे के पास कार में बैठकर खुद को गोली मार ली। उसकी पिस्टल लाइसेंसी थी। युवक पेशे से किसान और जमीन कारोबारी था। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में चौहान प्याऊ के पास रहने वाले अरुण सिंह तोमर पेशे से किसान और जमीन कारोबारी हैं। सुबह वे अपनी कार लेकर यूनिवर्सिटी के गोविंदपुरी चौराहे के पास पहुंचे थे। यहां वाइस चांसलर के बंगले के पास कार खड़ी करके खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। यूनिवर्सिटी थाने की पुलिस और इलाके के पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। उस समय अरुण कार में लहूलुहान हालत में मिला। 

अरुण को तत्काल प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। शुरुआती जांच-पड़ताल में पता चला है कि अरुण तोमर पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में था। घर से अपनी वैगन आर कार लेकर बिना बताए निकला था। कार में ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें