प्रवीण पाठक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, निरंजन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर में दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे प्रवीण पाठक को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रवीण पाठक के गनर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाले मोबाइल धारकों पर FIR दर्ज कर ली है। नंबर धमकी इंटरनेशनल कॉल कर दी गई है, ऐसे में पुलिस विवेचना में जुटी है।
दरअसल, प्रवीण पाठक ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार थे। बताया जा रहा है कि वह जब मंदिर पर पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपना मोबाइल गनर को देकर गए थे। उनके मोबाइल पर तीन अलग-अलग नंबरों से फोन आए, जिसमें प्रवीण पाठक की हत्या करने की बात कही गई। प्रवीण पाठक के गनर ने मामले की जानकारी इंदरगंज थाना पुलिस को दी और पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाले तीनों मोबाइल धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे प्रवीण पाठक को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रवीण पाठक के गनर ने मामले की शिकायत पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाले मोबाइल धारकों पर FIR दर्ज कर ली है। नंबर धमकी इंटरनेशनल कॉल कर दी गई है, ऐसे में पुलिस विवेचना में जुटी है।