फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Tue, 30 Jan 2024 08:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।एसपी लोकायुक्त ग्वालियर रामेश्वर सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक जगमोहन प्रजापति पुत्र लक्ष्मण सिंह आयु 42 वर्ष निवासी इमली नाका सिकंदर कंपू ग्वालियर ने शिकायत की थी कि आवेदक और उसके भाइयों की ग्राम बनबार स्थित कृषि भूमि का नामांतरण आदेश अमल करवाने की एवज में 80,000 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई, जिसमें 45,000 रुपये में बात तय हुई।

विज्ञापन


नामातंरण आदेश अमल करवाने की एवज में रिश्वत की मांग करने वाला शैलेंद्र सिंह परिहार, पटवारी हल्का नंबर-22 बनवार, तहसील चीनोर जिला ग्वालियर था। आरोपी पटवारी ने 10,000 रुपये पूर्व में ले लिए थे और मंगलवार को सन वैली के सामने रोड पर शेष 35,000 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके की कार्रवाई के बाद आरोपी को लेकर लोकायुक्त दल थाना विश्वविद्यालय ग्वालियर पहुंचा, जहां आरोपी के विरूद्ध आगामी कार्रवाई की गई।

आरोपी पटवारी को रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक कवीन्द्र सिंह चौहान, अंजली शर्मा, ब्रजमोहन नरवरिया, डीएसपी राघवेंद्र ऋषिस्वर, हेड कांस्टेबल धनंजय पांडेय और अन्य 15 सदस्यीय दल शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें