फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: युवती को प्रेम जाल में फंसा कर किया शारीरिक शोषण, फिर अपहरण कर धर्मांतरण करने का बनाया दबाव

Tue, 07 Jan 2025 05:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

युवती ने बताया वो जैसे तैसे चंगुल से छूटी और राहगीरों की मदद से डबरा के सिटी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
डाबरा थाना ग्वालियर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सालबई गांव के रहने वाले एक जाति विशेष के युवक अरमान खान ने डबरा की रहने वाली युवती को प्रेम जाल में फंसा कर पांच वर्षों तक युवती का शारीरिक शोषण किया। आरोपी युवती पर लगातार धर्मांतरण का दवाब बनाना रहा था। सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग भी सिटी थाना पहुंचे और पीड़ित युवती से बात कर सारी आपा बीती बताई।

विज्ञापन


युवती का कहना है कि मुझे अरमान खान निवासी डबरा पिछले पांच वर्षों से प्रेम जाल में फंसाकर शोषण कर रहा था। मुझ पर लगातार धर्मांतरण का दबाना बनाता था। आज मुझे बाइक पर बैठाकर ग्वालियर की तरफ ले जा रहा था। तभी मैं जैसे तैसे उसके चंगुल से छूटी और वहां पर मौजूद राहगीरों की मदद से डबरा के सिटी थाना  पहुंची हूं। मैं चाहती हूं पुलिस उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। वहीं पुलिस ने उक्त युवती के कथन के आधार अरमान खान सहित उसके चाचा पर भिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उक्त आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें