फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: बिना सिर और हाथ-पैर कटी लाश मिली, कहीं और हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 Sep 2023 02:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior News: ग्वालियर के जनकगंज इलाके में बिना सिर और हाथ-पैर कटी लाश मिली है। लाश किसकी है फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर के जनकगंज इलाके में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्वर्ण रेखा नाले में एक पुरुष के शरीर का आधा कमर का अंग मिला है। उसका सिर, हाथ, पैर गायब थे। संभावना है कि हत्या कर लाश को यहां फेंका गया है। लाश किसकी है और हत्या को अंजाम किसने दिया। पुलिस उसका पता करने में जुट गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दरअसल जनकगंज थाना पुलिस को खबर मिली कि रामकुईया पुल के नीचे एक लाश जानवर या मनुष्य की पड़ी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि नाले में कचरे के ढेर में सिर्फ कमर का हिस्सा पड़ा हुआ है। उसके न तो हाथ-पैर थे न ही सिर आस-पास दिखा। जिसके बाद पुलिस ने पहले जानवर का अंग समझा। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी। मौके पर पहुंची तो केवल शव का कमर का हिस्सा मिला। पुलिस यह समझ ही नहीं पा रही थी कि यह धड़ किसी पुरुष का या महिला का है। इसके लिए पुलिस उस धड़ को मेडीकल परीक्षण के लिए डॉक्टर के पास लेकर गई। पता चला कि यह धड़ किसी पुरुष का है जानवर का नहीं है। पुलिस को लाश का केवल कमर का हिस्सा मिला है। बाकी हिस्से का कुछ अता-पता नहीं है। हालांकि पुलिस ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

पुलिस का कहना है कि शनिवार सुबह फिर से घटना स्थल की दोबारा जांच कर अन्य अंग को लेकर तलाश किया जायेगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट के आधार पर मर्ग काम करते हुए अज्ञात मृतक पुरुष की पहचान के लिए एक टीम लगा दी है। इसके साथ ही दूसरी टीम नाले पर जाकर उसकी अन्य अंगों को लेकर जांच पड़ताल करेगी। पुलिस का मानना है कि जल्द ही इसको लेकर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें