फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Memories: जिस स्कूल में पढ़े वहीं बना अटल म्यूजियम, छात्र जीवन से राजनीतिक जीवन की यादें यहां कैद

Wed, 25 Dec 2024 09:08 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior Memories: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं ग्वालियर के लाड़ले सपूत अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिवस है। इस विशेष मौके पर उनकी यादों को संजोकर रखे हुए अटल म्यूजियम में अटल जी की यादें आपको तरोताजा कर देंगी, तस्वीरों में देखें…
विज्ञापन
अटल जी की जयंती पर विशेष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर ग्वालियर का हर शख्स खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। इतना ही नहीं वे जिस गोरखी स्कूल में पढ़े, वहां उनकी यादों को संजोकर कर रखा हुआ है। स्कूल परिसर में ही अटल म्यूजियम बनाया गया है, जहां उनकी बचपन से लेकर छात्र जीवन और राजनीतिक जीवन के सभी यादों और वस्तुओं को सहयोग कर रखा हुआ है।

विज्ञापन


इस अटल म्यूजियम में अटल जी के कपड़े, अटल जी की टोपी, अटल जी के द्वारा लिखी गई किताबें और अटल जी की बचपन जवानी के फोटो वहां प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा अटल जी की उन सभी फोटो को प्रदर्शित किया गया है। जब वह प्रधानमंत्री थे तो पूरे विश्व भर के सभी नेताओं से मुलाकात की और भारत को सशक्त बनाने के लिए वार्तालाप की। यह सब फोटो इस गैलरी में प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश का पहला अटल म्यूजियम ग्वालियर में आकार ले रहा है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़ीं चीजें प्रदर्शित होंगी। यह संग्रहालय गोरखी स्कूल में तैयार हो रहा है। स्कूल की बिल्डिंग का जीर्णोद्धार किया गया है, जिसका मूल स्वरूप पहले जैसा ही रखा गया है।

विज्ञापन


दरअसल अटल जी की माध्यमिक शिक्षा गोरखी स्कूल से ही हुई। बचपन से ग्वालियर और अटल जी का अटूट रिश्ता रहा है। स्मार्ट सिटी द्वारा स्कूल का जीर्णोद्धार कर संग्रहालय तैयार किया गया है। गोरखी स्कूल में लगभग 4700 वर्ग फीट में तैयार हो रहे म्यूजियम में कुल 6 गैलरी है। संग्रहालय अत्याधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित है, इनमें डिजिटल कियोस्क, इंटरेक्टिव स्क्रीन, वर्चुअल रियलिटी उपकरण शामिल किए गए है। गोरखी स्कूल में अटल जी ने 1935 से 1938 तक पढ़ाई की, जिसका अटेंडेंस रजिस्टर स्कूल के पास है, उसे भी प्रदर्शित किया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें