फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, SDRF ने सर्चिंग कर नदी में नौ पनडुब्बियों को ढूंढकर पानी में डुबोया

Mon, 25 Nov 2024 05:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर जिले में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई हुई है। एसडीआरएफ ने सर्चिंग कर नदी में नौ पनडुब्बियों को ढूंढकर पानी में डुबो दिया।
विज्ञापन
माफियाओं पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में सिंध नदी के घाटों पर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पनडुब्बियों से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इसके चलते तहसीलदार अनिल कुमार ने प्रशासन, माइनिंग और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कैथोदा घाट पर माफियाओं को घेरा। हालांकि, टीम के घाट पर पहुंचने से पहले ही माफिया को भनक लग गई। माफिया ने टीम को आते देख पनडुब्बियों को बीच नदी में ले गए और वहां छोड़कर भाग गए। एसडीआरएफ ने सर्चिंग कर नदी में नौ पनडुब्बियों को ढूंढकर पानी में डुबो दिया। एक पनडुब्बी को जेसीबी से तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान घाट पर कई ग्रामीण जमा हो गए थे, जो कि रेत कारोबारियों को कार्रवाई की सूचना देते रहे।

विज्ञापन


प्रशासन अपने साथ एसडीआरएफ के गोताखोरों को भी ले गए थे पर पनडुब्बियां नदी में बहुत अंदर होने के कारण वह पनडुब्बियों तक नहीं पहुंच पाए। डबरा से मोटर बोट मंगाई और 2.5 किमी क्षेत्र में सर्चिंग कर नौ पनडुब्बियों को ढूंढ लिया। टीम ने मौके से 70 से अधिक ड्रम और पाइप जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नायब तहसीलदार अनिल कुमार का कहना है कि कैथोदा रेत खदान पर माइनिंग और पुलिस विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की गई थी। टीम को देख माफिया भाग गए थे। मौके पर एक पनडुब्बी को जेसीबी से तोड़कर नष्ट किया और नदी में मिलीं नौ पनडुब्बियों को नदी में डुबो दिया गया। हम घाट पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें