फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: बच्चों को सुलाकर घोंटा पत्नी का गला, दूसरों से हंसकर बात करना नहीं था पसंद

Mon, 15 Feb 2021 08:09 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन
ग्वालियर में पति ने शक के आधार पर पत्नी को मार डाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऐसा माना जाता है कि दुनिया में एक बार को मर्ज का इलाज हो सकता है पर शक का नहीं। शक के आधार पर ग्वालियर के डबरा कस्बे में एक पति ने पत्नी को जान से मार डाला। बताया जा रहा है कि कस्बे के अमरापुरा गांव में आरोपी ने रविवार रात अपने दोनों बच्चों को सुलाने के बाद पत्नी का गला घोंटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार को घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। आरोपी ने कहा, ‘वह हर किसी से हंसकर बात करती थी। बच्चों के भविष्य की भी चिंता भी नहीं करती थी।

जानकारी के अनुसार आरोपी के दो बच्चे हैं। बड़े बेटे का नाम रोहित और बेटी का नाम नेहा है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दंपती बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आपस में अक्सर झगड़ा करते थे। 
विज्ञापन


मामले में जांच कर रही पुलिस ने जानकारी दी कि 25 साल के लल्लो देवी की शादी राम अख्तयार पाल से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। आठ दिन पहले किसी बात पर पति से बहस होने के बाद लल्लो अपने मायके में आ गई थी। दो दिन बाद उसका पति भी ससुराल में आकर रहने लगा। 

बताया जा रहा है कि रविवार रात खाना खाने के बाद दोनों के बीच में काफी बहस हो गई। इसके बाद अख्तयार पाल सोने चला गया और रात करीब 12 बजे वह पत्नी के पास पहुंचा। उस समय बच्चे जाग रहे थे। ऐसे में उसने पहले बच्चों को सुलाया और बाद में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह वहां से भाग गया।

सोमवार सुबह लल्लो का भाई राम अख्तयार को किसी काम से बुलाने आया। काफी आवाज देने के बाद भी न तो लल्लो की आवाज आई और न ही उसके पति की। अंदर जाकर देखा तो बहन का शव बिस्तर पर पड़ा था और अख्तयार फरार था। इसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया। 

खोजबीन के दौरान पुलिस ने आरोपी को डबरा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार लिया। उसका कहना है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। आरोपी ने बताया कि वह पिछले आठ दिन से पत्नी को समझाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुई। रविवार रात भी वह यही बात समझा रहा था, लेकिन वह बच्चों के भविष्य को नहीं देख रही थी। इससे गुस्से में आकर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें