फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: बेटे का एडमिशन कराने जा रहे पिता को कार ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Sat, 09 Jul 2022 05:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

बिजौली इलाके में मोहरमान का पुरा और रतबई गांव के बीच मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें पिता की मौत हो गई, पुत्र घायल हुआ है।  
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड से ग्वालियर जा रहे एक बाइक सवार की कार की टक्कर से मौत हो गई। वह अपने बेटे का ग्वालियर के एक कॉलेज में एडमिशन कराने जा रहे थे। बेटा भी हादसे में घायल हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भिंड के ग्राम अखवार निवासी रामकुमार कुशवाह अपने बेटे विशाल का ग्वालियर के विक्रांत कॉलेज में एडमिशन कराने जा रहे थे। चितौरा रोड होते हुए वे बाइक पर आ रहे थे, जहां बिजौली इलाके में मोहरमान का पुरा और रतबई गांव के बीच मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। दोनों सड़क पर गिरे। कार ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाया और रामकुमार को रौंदते हुए निकल गया।
 
बिजौली थाना प्रभारी साधना सिंह कुशवाह ने कहा कि पिता-पुत्र को टक्कर मारने वाली कार की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य कैमरों के फुटेज तलाशे जा रहे हैं। कार का पता लगाकर ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें