फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: डॉक्टर ने महिला नर्सिंग ऑफिसर से किया मजाक, महिला नर्स शर्म से हो गई पानी-पानी, और पहुंच गई हाईकोर्ट

Fri, 07 Feb 2025 08:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर जिला अस्पताल की महिला नर्सिंग ऑफिसर ने दो सीनियर डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला नर्सिंग ऑफिसर का कहना है कि उन्हें जिला अस्पताल के दो डॉक्टर  डबल मीनिंग और आपत्तिजनक  चुटकुले सुनाते हैं। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिला अस्पताल के डॉक्टर पर गंदी बात के गंभीर आरोप महिला नर्स द्वारा लगाए गए हैं। पीड़ित महिला नर्सिंग ऑफिसर ने शिकायत दर्ज कराई गई।  उस पर आला अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बजाय महिला नर्सिंग ऑफिसर को ही पद से मुक्त कर जनरल ड्यूटी नर्स बना दिया। आखिरकार में पीड़ित महिला नर्सिंग ऑफिसर ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट ने मामले को गंभीर मनाते हुए स्वास्थ्य अफसरो को जमकर फटकार लगाई और पीड़ित महिला नर्सिंग ऑफिसर को नर्सिंग ऑफिसर के पद पर बहाल भी कराया। इस मामले में तत्काल यौन उत्पीड़न कमेटी से जांच कर कार्रवाई करने की निर्देश भी हाईकोर्ट द्वारा दिए गए।
विज्ञापन


महिला नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि सीनियर डॉक्टर द्वारा डबल मीनिंग आपत्तिजनक जोक (चुटकुले) सुनाए जाते हैं। महिला नर्सिंग ऑफिसर द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि ड्यूटी के दौरान कई बार उनके साथ बेड टच भी करते हैं। रात में मोबाइल पर गाने और आपत्तिजनक मैसेज भेजते हैं। महिला नर्सिंग ऑफिस ने जब उसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की तो अधिकारियों ने डॉक्टरों को बचाने के लिए उल्टा पीड़िता को नर्सिंग ऑफिसर के पद से हटाकर उसे  जनरल ड्यूटी नर्स बना दिया। 

इसके बाद पीड़ित महिला नर्सिंग ऑफिसर ने महिला आयोग व अन्य जगह शिकायत की। जब वहां भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तब उसके द्वारा आखिरकार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। हाईकोर्ट ने पीड़ित महिला नर्सिंग ऑफिसर द्वारा पेश सबूतों के आधार पर अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। हाई कोर्ट द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि पीड़िता को तत्काल मेडिकल ऑफिसर पद पर बहाल किया जाए इसके साथ इस मामले में यौन उत्पीड़न कमेटी से निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई करने की भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें