फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अल्प प्रवास पर पहुंचे ग्वालियर, धौलपुर कार्यक्रम के लिए रवाना

Tue, 12 Sep 2023 05:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए। यहां एयरपोर्ट पर उनका प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री और सांसद ग्वालियर ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। वह यहां 10 मिनट रुकने के बाद वह हेलीकॉप्टर के जरिए धौलपुर (राजस्थान) के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
धनखड़ अल्प प्रवास पर पहुंचे ग्वालियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर जिले में आए। यहां एयरपोर्ट पर उनका प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। वह यहां 10 मिनट रुकने के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए धौलपुर राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


राजस्थान में उनको एक कार्यक्रम में भाग लेना है। वापस लौटकर वह ग्वालियर आएंगे, अभी यह स्पष्ट नहीं है। उप राष्ट्रपति की ट्रांजिट विजिट को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं, जिस समय उप राष्ट्रपति धनखड़ का आगमन हुआ, हल्की रिमझिम फुहार पड़ रही थी, जिस कारण वह छाता लगाकर ही स्थानीय नेताओं से मिले। इसके बाद दस मिनट तक वह यहां ठहरे और धौलपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें