फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: कांग्रेस प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने कहा- बीजेपी में महिला नेत्रियों का सजावटी की तरह इस्तेमाल होता है

Sun, 17 Sep 2023 02:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी में महिला नेत्रियों का सजावटी की तरह इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता अनुमा आचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विंग कमांडर अनुमा आचार्य रविवार को ग्वालियर पहुंची। यहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चादर से ज्यादा पैर पसारने वाली सरकार और घोर भ्रष्टाचार को लेकर मैंने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ली है। जो हमने बात की है, वह ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन के गठन का मूलमंत्र 2024 के चुनाव को लेकर है। साल 2024 के चुनाव को लेकर हम सभी इकट्ठा हैं। इसके अलावा लोकतंत्र में सभी अपने-अपने तरीके से चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं।

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते कर्ज पर उन्होंने कहा कि मैं कर्ज के बारे में यह कहना चाहती हूं कि जब हमारे ऊपर कर्ज बढ़ता है तो हम अपनी आय के साधन बढ़ाते हैं और हम दोबारा लोन नहीं लेते हैं कि लोन से लेकर पुराना लोन चुकाया जाए। आय के साधन बढ़ने चाहिए, प्रदेश में इन्वेस्टमेंट बढ़ाना चाहिए और रोजगार बढ़ाना चाहिए। मालनपुर टेकनपुर जैसी इंडस्ट्री बंद नहीं होनी चाहिए, उनकी जगह पर नई इंडस्ट्री भी आनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार में लोगों को 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली की सौगात दी गई थी, जिसे सभी ने लाभ उठाया है। सरकार बनी तो अब 500 रुपये में हम सिलेंडर देंगे। रामपथ गमन और शिप्रा नदी कॉरिडोर को आगे बढ़ाया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी का अभियान पहले भी था और उसे आगे भी जारी रखा जाएगा और पूरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा कैंपेन चलाए जाने पर उन्होंने कहा कि उनके लिए अलग-अलग अभियान जो रिस्पेक्ट टीम है, वह चलाएगी। मेरा काम है, जो यहां के लोगों में जागरुकता देना, मैं वह कर रही हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिला नेत्रियों का सजावटी की तरह इस्तेमाल होता है। इसलिए बीजेपी में महिलाएं सशक्त नहीं हैं और अगर होतीं तो इतनी बार देश में महिलाओं पर यौनाचार हुआ है, उस पर कभी बीजेपी नेत्रियों ने आवाज नहीं उठाई। मीनाक्षी लेखी जैसी बड़ी सांसद पत्रकारों के सवालों पर भागते हुए दिखीं।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें