फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: मरीज की मौत के बाद परिजन और डॉक्टर भिड़े, अस्पताल में जमकर चले लात-घूंसे

Mon, 15 Jul 2024 05:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों के कहने पर गार्ड उनके व्यक्ति का शव उनको नहीं दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव ले जाना चाहते हैं। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई है। 
विज्ञापन
ग्वालियर के अस्पताल में मरीज के परिजन और डॉक्टरों में मारपीट हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह के हजार बिस्तर के अस्पताल में जमकर हंगामा मच गया। मरीज की मौत के बाद परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान मृतक के परिजन की डॉक्टर व गार्ड्स से बहस हुई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। खबर लगते ही पुलिस और अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों के कहने पर गार्ड उनके व्यक्ति का शव उनको नहीं दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव ले जाना चाहते हैं। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि ग्वालियर देहात चीनोर छीमक निवासी 35 वर्षीय पुरुषोत्तम बघेल खेती-किसानी का काम करते हैं। साथ ही घर के नीचे दुकान भी चलाते थे, जब वे काम कर रहे थे, तभी सांप ने काट लिया। घटना का पता चलते ही परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया। दोपहर में डॉक्टरों ने पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनकर परिजन ने शव को अन्य अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी बुला ली, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा जाएगा। इसी को लेकर मृतक के परिजन और डॉक्टरों के बीच कहा सुनी होने लगी। विवाद को होता देख अस्पताल के गार्ड भी वहां पहुंच गए। इस दौरान डॉक्टर मृतक के छोटे भाई दिनेश बघेल को कमरे में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद गार्ड्स से भी परिजन की हाथापाई हो गई। अस्पताल के अंदर और बाहर जमकर लात घूंसे चले हैं। खबर लगते ही पुलिस फोर्स और अस्पताल प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे। जहां पर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। डॉक्टर और गार्डों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर डॉक्टर और गार्डों की पहचान कर उन्हें आरोपी बनाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मृतक के भाई का कहना है कि 35 साल के भाई पुरुषोत्तम बघेल खेती किसानी का काम करते हैं। सुबह जब वह काम कर रहे थे तभी सांप ने उन्हें काट लिया। हजार बिस्तर के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हम दूसरे अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन डॉक्टर शव नहीं दे रहे थे। विरोध किया तो कमरे में बंधक बनाकर पीटा।

इस मामले में सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि मरीज के साथ आए अटेंडेंड का अस्पताल के डॉक्टर और गार्डो से विवाद हो गया। विवाद के बाद एक दूसरे से मारपीट की गई है। हंगामे की खबर लगते ही पुलिस और अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें