फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छेड़छाड़, अपहरण, जबरन शादी और फिर गैंगरेप, ग्वालियर में 21 साल की युवती की आपबीती; जानें मामला

Sat, 17 May 2025 12:57 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में छेड़छाड़ के आरोपी ने राजीनामा नहीं करने पर दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपी युवती को बेहोश कर ओरक्षा ले गए, जहां एक मंदिर में उससे जबरन शादी की। बाद में आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अपने दो दोस्तों से भी कराया। 
विज्ञापन
युवती को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में 21 साल की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने युवती का एम्बुलेंस में अपहरण किया और फिर बेहोश कर ले गए। युवती को होश आया तो वह ओरछा में थी। जहां, आरोपी ने उससे जबरन शादी की और वापस ग्वालियर ले आया। इसके बाद लक्कड़खाना में एक खाली मकान में बंधक बनाकर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पिता की हत्या की धमकी देकर कोर्ट और थाने में युवती से झूठे बयान भी दिलवाए। आठ दिन तक युवती वन स्टॉप सेंटर में रही। घर लौटने के बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे, पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एंबुलेंस से किया अपहरण
जानकारी के अनुसार, शहर के झांसी रोड थाना पुलिस को 21 वर्षीय युवती ने बताया कि वह अपने घर के पास मौजूद दुकान से कुछ सामान लेने जा रही थी। रास्ते में उसे कालू उर्फ अनिल बाल्मीकि मिला। उसने युवती से कहा कि "तुमने मेरे खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है, उसमें राजीनामा कर लो। युवती ने राजीनामा करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने अपने दोस्त मुकीम खान और डिंकू उर्फ आमिर खान को इशारा करके बुलाया, तीनों ने उसे खींचकर एम्बुलेंस में डाला और गेट बंद कर दिए, जिससे आवाज बाहर नहीं जा सकी। युवती के विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपियों ने उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे मैं बेहोश हो गई।

मंदिर में शादी, सूने मकान में गैंगरेप  
कुछ घंटे बाद युवती को होश आया तो वह ओरक्षा के एक शिव मंदिर में थी, उसने लहंगा भी पहन रखा था। युवती ने बताया कि उसने शादी का विरोध किया तो आरोपियों ने पिता और भाई की हत्या करने की धमकी देकर शांत करा दिया। इसके बाद मंदिर में कालू ने युवती को जबरन वरमाला पहनाई, मांग भरी और पैरों में बिछिया भी पहना दी। शादी के बाद आरोपी युवती को एम्बुलेंस में लेकर ग्वालियर के लक्कड़खाना इलाके में लाए। रात होने पर कालू युवती को एक सूने मकान में ले गया। जहां, पहले कालू बाल्मीकि ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर बारी-बारी से मुकीम और डिंकू उर्फ आमिर ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने रातभर युवती को इसी मकान में रखा। 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस 
इधर, युवती के परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दज कराई। पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान आरोपी की धमकी के कारण युवती ने झूठे बयान दिए, जिससे आरोपी बच निकले। पेशी के बाद कोर्ट ने युवती वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। वहां, कुछ दिन रहने के बाद वह मां-पिता के साथ घर आ गई। उसे डर था कि आरोपी कालू खतरनाक है और उसके पिता को नुकसान पहुंचा सकता है। किसी तरह डरते हुए उसने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिवार ने  झांसी रोड थाना में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी कालू उर्फ अनिल बाल्मीकि, उसके दोस्त मुकीम खान और डिंकू उर्फ आमिर खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें