फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: पानी की मोटर चालू करने गए थे पिता-पुत्र, 33 केवी के तार में दौड़ रहे करंट ने ली दोनों की जान

Thu, 04 Sep 2025 05:50 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के बिर्राट गांव में खेत पर काम करते समय टूटी 33 केवी लाइन की चपेट में आने से गुलाब सिंह बघेल (55) और उनके बेटे सतेंद्र सिंह (25) की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमॉर्टम को भेजे। घटना से गांव में शोक का माहौल है। 
विज्ञापन
ग्वालियर में करंट लगने से पिता और पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले पिछोर थाना क्षेत्र के बिर्राट गांव में करंट लगने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। पिता गुलाब सिंह बघेल उम्र 55 साल और पुत्र सतेंद्र सिंह बघेल उम्र 25 साल की मौत हो गई। गुरुवार को दोनों अपने खेत पर काम करने गए थे इसी बीच खेत पर लगी मोटर को चालू करने जाते समय 33 केवी लाइन का तार खेत में टूटा पड़ा था, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग कायम कर शव पीएम के लिए पहुंचा दिए हैं और आगे की कार्यवाही जारी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MYH का चूहाकांड: अब राहुल गांधी हुए हमलावर, बोले- यह हत्या है, सुरक्षा नहीं दे सकते तो सरकार चलाने का क्या हक?

जानकारी के अनुसार गुलाब सिंह बघेल और उनके बेटे संदीप बघेल अपने खेत पर गए थे। खेत में 33 केवी की बिजली लाइन का तार टूटा हुआ था।दोनों को यह तार नहीं दिखा और वे उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पिछोर थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनाया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामवासी पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें