फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: ग्वालियर-चंबल संभाग में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ कॉन्क्लेव का आयोजन, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल

Tue, 30 Jul 2024 07:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

MP: मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में पहले से स्थापित उद्योगों और नए उद्योगों और उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए एक नई इबारत लिखी जा रही है। जिसके तहत संभाग के उद्यमियों के लिए EODB कॉन्क्लेव यानी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कॅन्क्लेव का आयोजन आज ग्वालियर में किया गया।
विज्ञापन
‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन आज ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में हुआ, जिसमें 500 से ज्यादा उद्यमी और 9 विभागों के अधिकारी कॉन्क्लेव में शामिल हुए। जहां नए उद्योगों की स्थापना और सकारात्मक वातावरण बनाने की दिशा में उद्यमियों ने माना कि EODB कॉन्क्लेव के जरिए चंबल संभाग की प्रगति का एक नया मार्ग प्रशस्त होगा। 

विज्ञापन


वहीं कॉन्क्लेव के जरिए मिले सुझावों के आधार पर अब पंचायत के टैक्स की वसूली MPIDC और अन्य सरकारी विभाग को दी जा रही है, जिसकी सबसे ज्यादा शिकायत उद्यमियों ने की थी। गौरतलब है कि ग्वालियर में रीजनल इन्वेस्टर मीट का आयोजन 23 अगस्त को होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले EODB कॉन्क्लेव के जरिए उद्यमियों के जो विचार और सुझाव आए हैं, अब मध्य प्रदेश में इंस्पेक्टर राज के साथ-साथ पंचायती राज अधिनियम के तहत होने वाली वसूली पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे उद्यमियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें