फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor Protest In MP: ग्वालियर में डॉक्टरों की हड़ताल के बीच मरीज की मौत, आरोप- नर्स के भरोसे चल रहा था इलाज

Sat, 17 Aug 2024 03:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Doctor Protest In MP: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में डॉक्टरों की हड़ताल के बीच एक मरीज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मरीज बीते तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। मध्यप्रदेश में भी डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में अब स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि इसी बीच अब ग्वालियर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जयारोग्य अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से एक महिला मरीज की मौत हो गई। जयारोग्य अस्पताल में वह तीन दिनों से भर्ती थी, लेकिन उन्हें ठीक से इलाज नहीं मिल पाया।

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में एक बुजुर्ग को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जो ग्वालियर के पास सोहजना गांव की रहने वाली थी। नैनी कुशवाह (75) नाम की मरीज को हाई शुगर की शिकायत थी। इसलिए उन्हें इलाज के लिए लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने पर जाने से उन्हें समुचित इलाज नहीं मिल पाया। केवल नर्सों के भरोसे तीन दिनों से उनका इलाज चल रहा था और अंतत उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बताते चलें, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आठ अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में देशभर में डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन जारी है। भोपाल में एम्स के बाद हमीदिया अस्पताल के जूनियर डॉक्टर ने गुरुवार रात 12 बजे से काम बंद कर दिया है। वहीं, भोपाल और इंदौर में शनिवार से निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद रखने का फैसला लिया है। इससे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें